फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लगातार कई बैठकों में नहीं पहुंचे अफसर, पंचायत समिति ने लगाया पांच रुपये जुर्माना

Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 05:33 PM IST

हमीरपुर के पंचायत समिति सभागार में ब्लाक समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग के बजट के लिए चर्चा गई तो विकास कार्यों को लेकर नई रूपरेखा भी तैयार की गई है। इस अवसर पर बैठक में सभी ब्लाॅक समिति सदस्यों के अलावा बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, बीडीओ हमीरपुर हिमाशी शर्मा भी मौजूद रहीं। ब्लाॅक समिति सदस्यों की त्रैमासिक बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पिछले चार सालों से ब्लाक समिति बैठक में टौणी देवी डिवीजन के लोक निर्माण विभाग एक अधिकारी के नदारद रहने पर कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते उक्त अधिकारी को पांच रूपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं पंचायत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया कि पिछले चार सालों से टौणी देवी डिवीजन से लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी के रहने पर उसे पांच हजार जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार यह अधिकारी बैठकों से किनारा कर रहा था, जिस कारण कई विकास कार्य रूके हुए थे और बार बार चेतावनी देने के बावजूद भी अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हो रहा था। अध्यक्ष हरीश ने कहा कि इस तरह ब्लाक समिति बैठकों में अधिकारियों की मौजूदगी न होने से कई विकास कार्यों पर चर्चा नही हो पाती है जिसके चलते ही यह निर्णय ब्लाक समिति की बैठक में लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें