फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कार्यकारी परिषद बैठक से पहले गैर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, निकाली रैली

Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 11:13 AM IST

हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद(ईसी) की बैठक से पहले शनिवार सुबह 10:30 बजे गैर शिक्षक कर्मचारियों ने परिसर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में  परिषद सदस्य सुरेश भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े गैर शिक्षक पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने कार्यकारी परिषद से बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लेने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें