फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिव्यांगजनों की मांगों के लिए राज्य सचिवालय के पास राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने दिया धरना

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की हिमाचल शाखा ने दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर मंगलवार को राज्य सचिवालय शिमला के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से एक महीने पहले मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार की ओर से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। संघ पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा और गिरफ्तारियां दी जाएंगी। दिव्यांगजनों को रोजगार मुहैया करवाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष के बावजूद सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन मिला है। संघ पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें सरकार ने पूरी नहीं की तो आंदोलन को उग्र करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें