फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निटिंग क्राफ्ट सेंटर का दाैरा

लोक निर्माण विभा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में हेल्पिंग हैंड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से संचालित एवं सीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे निटिंग सेंटर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद भी किया। विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हेल्पिंग हैंड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कपिल कुमार ने बताया कि संस्था वर्ष 2017 से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर शिमला तथा मंडी में कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्था से सुनीता बंसल, अंजना शर्मा, सुनीता शर्मा और चंपा देवी भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें