फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों से मारपीट के मामले पर मंत्री अनिरुद्ध ने की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, बुधवार को मामले को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह से शिमला में पत्रकार वार्ता कर एनएचएआई पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एनएच के निर्माण कार्यों में कटिंग के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। अनिरुद्ध ने कहा कि नेशनल हाईवे बनाने के नाम पर बहुत बड़ी धांधली हो रही है। ठेकेदारों और एनएचएआई के अधिकारियों का एक नेक्सस है। । शिमला से कालका फोरलेन में करोड़ों का घपला हुआ है। कहा कि शिमला में 500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। लोग फोरलेन में मर रहे हैं।  शिमला से शोधी के बीच कटिंग से दर्जनों घर गिरे हैं। कहा कि जब भवन गिरा, अधिकारी मीटिंग ले रहे थे। एक्शन कुछ नहीं हुआ। फाइलों में इधर-उधर बातों को घुमाया जाता है। एनएचईआई अधिकारियों ने जनता के साथ अभद्र व्यवहार किया। कहा कि मारपीट के आरोप लगाने वाले अधिकारियों ने साजिश रची। आरोप लगाने वाले अधिकारी अस्पताल में दाखिल नहीं हुए हैं। केंद्रीय मंत्री को दिल्ली में बैठकर हालत का पता नहीं है। इस मामले में वह नितिन गडकरी से खुद मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें