नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को शहर के कच्चीघाटी समेत आसपास के अन्य इलाकों में बने रेन शेल्टरों का उद्घाटन किया। महापौर ने टूटीकंडी में नवनिर्मित वार्ड दफ्तर का भी उद्घाटन किया। कहा कि वार्ड दफ्तर बनने से टूटीकंडी के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।