फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला ग्रीष्मोत्सव में पहली बार हुई मलखंब खेल की प्रस्तुति, करतब देखने उमड़े लोग

शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में पहली बार करुणा भारती संस्था के कलाकारों ने मलखंब की दमदार प्रस्तुति दी। शिमला ग्रीष्मोत्सव में यह पहली बार आयोजित की गई। इस खेल में खिलाड़ियों के करतब ने जमकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। टीम के संयोजक संजय सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले मंडी में मलखंब का प्रदर्शन किया है। शिमला ग्रीष्मोत्सव में यह पहला मौका है। उन्होंने कहा कि बीते कल उन्होंने मालरोड पर जब प्रस्तुति दी तो लोगों का बहुत अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मलखंब भारतीय संस्कृति से जुड़ा पौराणिक खेल है। भारत में मलखंब रामायण और महाभारत काल से खेला जा रहा है। एक समय था जब ये बिल्कुल विलुप्त होने के कगार पर था लेकिन अब देश में इस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में मलखंब को बढ़ावा देने के लिए उचित जगह मुहैया करवाएं। यदि उचित सहयोग मिले तो मलखंब में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते है जो ओलंपिक में मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें