कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हवाला के जरिये सेब कारोबार में तुर्किये से आतंकी निवेश की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन की तुर्किये की कंपनी सेटेलाइट से मैपिंग कर रही है। यह रेललाइन सामरिक महत्व की है। उन्होंने केंद्र से सुरक्षा कारणों से मैपिंग पर रोक लगाने की मांग उठाई।