सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय शिमला में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन जा रहा है। सुबह सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय में बास्केटबॉल ग्राउंड गेट संख्या 3 यूको बैंक के पास कार्यक्रम शुरू हुआ। चीफ ऑफ स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाहा ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सैन्य बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।