फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर बोले- मंडी में प्राकृतिक आपदा से हुआ 1000 करोड़ का नुकसान

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज, करसोग और नाचन में प्राकृतिक आपदा से 1000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को कैबिनेट बैठक में मंडी जिले के लिए विशेष आपदा पैकेज घोषित करने का फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों की स्थिति बहुत अधिक खराब है। कुछ जगह अस्थायी व्यवस्था हुई है और अधिकांश क्षेत्र अभी भी सुविधाओं से महरूम है। नेता विपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडी जिला के विशेष कर सराज क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर संवेदनशील नहीं है। बीते दिनों की लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का तबादला कर दिया गया है। इससे राहत कार्य और भी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें