विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने हिमाचल के राज्यपाल को साैंपा ज्ञापन, पांच मांगें रखीं हिमाचल प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला। ज्ञापन में प्रदेश की वर्तमान स्थिति विशेषकर पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उस पर सरकार और पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद व सभी विधायक भी शामिल हुए। भाजपा ने राज्यपाल को साैंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि यह मामला न केवल एक व्यक्ति की माैत से संबंधित है, बल्कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रशासनिक पतन, अनुशासनहीनता और प्रदेश में फैसे व्यापक भ्रष्टाचार को भी उजागर करता है। इस दाैरान भाजपा ने राज्यपाल से पांच मांगें उठाईं।