डीसी ऑफिस मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है। जांच के बाद ही सभी लोगों को सचिवालय के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया, दो ईमेल प्राप्त हुई है। एक ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली है। दोनों की भाषा एक समान है। ईमेल में तमिलानाडू की किसी घटना का जिक्र करते हुए उड़ाने की बात कही गई है।