फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालूगंज थाना में पेश हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बोले: सीएम सुक्खू की मेहरबानी से मिला पुलिस स्टेशन देखने का मौका

अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:52 PM IST

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बालूगंज थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज तक मुझ पर किसी भी थाने में किसी भी कोर्ट में किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है और आज पहली बार सीएम सुक्खू की मेहरबानी से पुलिस स्टेशन देखने का मौका मिल गया है। 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव में हमने बाहरी व्यक्ति को वोट नहीं दिया और 28 फरवरी को हमें विधानसभा से निष्काषित कर दिया। ऐसा कौन सा काम किया, जिससे सरकार गिराने की कोशिश की है। राज्यसभा में वोट डालने से क्या सरकार गिरती है। इसका जवाब सुक्खू सरकार को देना चाहिए। मैं साधन संपन्न व्यक्ति हूं। फाइव स्टार होटल में ठहरने के अलावा फ्लाइट से भी सफर करता हूं और हेलीकॉप्टर से भी जाते रहे हैं। इसको लेकर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को परेशानी है तो इनकम टैक्स में शिकायत कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें