फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, महंगा होने लगा सफर, जानें क्या बोले लोग

देश में एक बार फिर महंगाई ने आम जनता की जेब पर बड़ा वार किया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते 10 दिनों में तीसरी बार तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं, जिसके बाद अब हर सफर महंगा होने लगा है। बढ़ते दामों का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं, बल्कि अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर इजाफा कर दिया। शिमला सहित शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है, जबकि डीजल के दाम भी लगातार रिकॉर्ड स्तर छू रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। शिमला में लोगों का कहना है कि लगातार पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इसका मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ पड़ रहा है। माल ढुलाई, बस किराए में भी इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें