हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर को भारी बारिश हुई है। इससे शहर के नाले उफान पर आ गए और कई जगह सड़कों पर जलभराव हुआ। करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से न्यू शिमला में पानी घरों में घुस गया। कनलोग में उफान पर आए नाले ने लोगों को डराया। मिडल बाजार में भी पानी मलबे के साथ दुकानों में घुस गया।