हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश हो रही है। बारिश के पानी के कारण मिट्टी नालियों में फंस रही है। जिसकी वजह से पानी सड़कों पर बह रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में गुरुवार व शुक्रवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है।