बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर तीसरे बैच का प्रशिक्षण गुरुवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षु पायलटों ने हवा में कलाबाजियां कीं और गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। शुक्रवार को ही चौथे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा। पैराग्लाइडिंग एंडवास (एसआईवी) कोर्स में भाग ले रहे बैच के प्रशिक्षु पायलटों ने दो-दो उड़ानें भरीं। हवा में करतब करते हुए पायलटों ने गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। तीसरे बैच में भी देश के विभिन्न राज्यों से 25 प्रशिक्षु पायलटों ने भाग लिया। वहीं, शुक्रवार को शुरू हो रहे प्रशिक्षण शिविर में भी देश भर से 25 प्रशिक्षु पायलट भाग लेंगे। पुणे एक्रो पायलट अभि मलिक इन पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह एसआईवी कोर्स दिसंबर माह तक लगातार चलेंगे। साथ ही साइट से शीघ्र ही व्यावसायिक उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं।