फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

75वां गणतंत्र दिवस गुरुवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान भव्य परेड हुई। परेड में सेना, जेएंडके राइफल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, हरियाणा पुलिस, सेना पाइप बैंड, पुलिस विभाग की पुरुष और महिला टुकड़ियां, रक्षक, अग्निशमन सेवा दल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और डाक विभाग सहित करीब 27 टुकड़ियोंने हिस्सा लिया। इसके अलावा गृह रक्षक बैंड, पूर्व सैनिकों की टुकड़ी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड टुकड़ी ने भी मार्च पास्ट सलामी में हिस्सा लिया। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। रिज मैदान के ठीक सामने इसके लिए मंच बनाया गया था। समारोह के दौरान 16 झांकियां भी निकाली गई। इसमें प्रदेश की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र शिमला, सिरमौर और हरियाणा के दल ने प्रस्तुतियां दीं। इनके अलावा बालक आश्रम टुटीकंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाठशाला रोहड़ू के दल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा जिलों में भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें