हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा दोपहर को हुई। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विश्व शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा के बाद ईसा मसीह की शिक्षाओं पर सभा का आरंभ हुआ। इस मौके पर सैकड़ों ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में एकत्रित हुए और दीप प्रज्जवलित किए। इस दौरान चर्च की पादरी डॉ. विनिता रॉय ने भगवान मसीह की शिक्षाओं के बारे में बताया गया।