राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वाली नई छात्राओं के स्वागत के लिए गुरुवार को 'अंदाज-ए-नूर' फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दाैरान छात्राओं ने रैंप पर कैटवाॅक किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।