हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही लंबी कतारों में लगे रहे। हनुमान मंदिर जाखू में सुबह 4:00 बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। यहां श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन करने के लिए लाइनों में लगे रहे।