शिमला शहर के रुल्दूभट्ठा वार्ड की ईदगाह काॅलोनी गुरुवार मकानों में आग भड़क गई। अग्निकांड में तीन से चार मकान जल गए हैं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माैके पर दमकल विभाग की ओर से आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है।