बिलासपुर में चल रहे नौकायान प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन कैडेट्स ने लुहनू घाट से चांदपुर पुल तक नौकायान किया। चौथे दिन कैडेट्स को कम नौकायान करवाया गया। दिन की शुरुआत योग के साथ शुरू हुए और उसके बाद प्रशिक्षु गोबिंद सागर झील में उतरे। तीन दिन में प्रशिक्षुओं ने करीब 80 किलोमीटर नौकायान किया है। इन्हें नौकायान की बारीकियों से अवगत करवाया जा रहा है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में यह प्रशिक्षु 400 किलोमीटर से अधिक नौकायान करेंगे। नौकायान के बाद प्रशिक्षु घूमने के लिए बंदला पैराग्लाइडिंग साइट के लिए रवाना हुए।