गेस्ट टीचर भर्ती के विरोध में शिक्षित बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर गए हैं। सोमवार को शिक्षित बेरोजगार संघ की अगुवाई में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रदेश सरकार से तुरंत पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। वहीं, गेस्ट टीचर भर्ती के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धर्मशाला में डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गेस्ट टीचर भर्ती युवाओं के हित में नहीं है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की त्यारी कर रहे सूबे के सैकड़ों युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाएगा। इस दौरान बैकडोर इंटरी होने से पढ़े लिखे युवाओं के साथ अन्याय होगा।