फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुत्तों और बंदरों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरना

Krishan Singh Updated Wed, 17 Sep 2025 01:53 PM IST

शिमला नागरिक सभा ने शहर में कुत्तों और बंदरों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सभा के अनुसार कुत्तों, बदरों, लंगूरों द्वारा शिमला शहर के लोगों खासकर बच्चों को काटने की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही है। जुलाई में लगभग 250 व अगस्त में 300 से ज्यादा लोगों को बंदरों व कुत्तों, लंगूरों ने फाटा है। शिमला शहर में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नागरिक सभा ने मांग उठाई कि खूंखार कुत्तों के लिए शिमला शहर से बाहर कही भी हट बनाए जाए। कुत्तों पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाए। कुत्तों लिए ऐसी जगह फीड के लिए चयनित किया जाए, जहां लोगों की आवाजाही कम हो। जो लोग कुत्तों को हर कहीं खाना देते हैं, उनपर कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें