फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी और रामपुर का दौरा कर एक माह बाद देवालय लौटे देव खुडीजल, दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Apr 2024 01:48 PM IST

जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देव खुडीजल एक माह बाद अपने देवालय देहुरी पहुंच गए हैं। देवता 3 मार्च को अपने देवालय देहुरी से करीब 100 साल बाद मंडी शिवरात्रि को रवाना हुए थे। इसके बाद देवता मंडी शिवरात्रि से लौटते हुए रामपुर के फाग मेले में पहली बार शामिल हुए। इस दौरान देवता खुडीजल ने सतलुज नदी को पहली बार पार किया था। 3 अप्रैल देर शाम को देवता पूरे लाव लश्कर के साथ देवालय पहुंचे हैं। कारदार शेर सिंह, देवलू मंजू शर्मा व तमेश शर्मा ने कहा कि इस दौरान देवता के दर्शन के लिए हजारों लोगों का तांता लगा रहा। कारदार ने कहा कि देवता का मंडी व रामपुर का दौरा ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व लोगों ने भव्य तरीके से किए गए स्वागत आभार जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें