फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कसुम्पटी मामले में पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा ने डीसी को साैंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 01:48 PM IST

नगर निगम शिमला की पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने डीसी शिमला को ज्ञापन साैंपकर कसुम्पटी क्षेत्र में कथित मस्जिद में विशेष समुदाय के इकट्ठा होने पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद के अनुसार कुसम्पटी में जो अवैध ढांचा एक विशेष समुदाय द्वारा खड़ा किया है, उसे नगर निगम की ओर से अवैध घोषित किया गया है। उसी अवैध ढांचे पर एक विशेष समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं, जिससे कसुम्पटी बाजार का माहौल खराब हो रहा है। पार्षद के अनुसार यहां पर एक भी परिवार इस बाजार का स्थायी निवासी नहीं है और इस समुदाय के लोग प्रतिदिन यहां इकट्ठा हो रहे हैं, इनमें से अधिकतर कौन है कहा से आए हैं और कहां रहते हैं, इसकी जानकारी नहीं है, न कोई पंजीकरण है। इससे क्षेत्र में तनाव बन रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से इन लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने की मांग की। अगर समय पर कार्रवाही नहीं होती तो इसके लिए प्रशासन, पुलिस व नगर निगम जिम्मेदार रहेंगे। क्योंकि हम स्थिति की गंभीरता को समय पर आपके सामने ला रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें