फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शिमला के रिज पर निकाला कैंडल मार्च

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शिमला के रिज मैदान तक निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असांविधानिक तरीकों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडल मार्च अंबेदकर चौक चौड़ा मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकार को आघात पहुंचाने तथा जनमत की अनदेखी करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों का जम कर दुरुपयोग किया तथा उनके आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेशवासियों पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इसी भावना से कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व बढ़ाने के सफल प्रयास किए हैं। इस दौरान अपनी पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करते हुए युवा, महिला, किसान व कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें