कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने चुनाव में किए वायदे पूरे किए हैं। महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दी गई है। सीएम ने इसकी शुरुआत लाहाैल-स्पीति से की। इसके बाद डोडरा क्वार में भी महिलाओं को राशि जारी की गई। बुधवार को रिज पर एनएसयूआई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रांतियां फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। सरकार का दो साल के समारोह के लिए सभी मंत्रियों, विधायकों को जिम्मेदारी गई है। संगठन को मजबूत किया जाएगा। नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाने की शुरूआज की है। इसमें अच्छे लोगों को लाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। जो पार्टी को समय देने और समाज के लिए काम भी करे। पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। दिसंबर अंत तक कार्यकारिणी तय होगी।