अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान के बिना रामायण अधूरी है। इस दौरान नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की आह्वान किया।