फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओकओवर में मनाया 61वां जन्मदिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा। सीएम की पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और नेता बधाई देने पहुंचे। इस दाैरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली। वहीं सचिवालय अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने सचिवालय से मालरोड, फिर ओकओवर तक वॉक कर सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों तथा वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के निवास ओक ओवर में जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें