फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट पर चर्चा पूरा होने के बाद दिया जवाब, विपक्ष ने किया वाकआउट

Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 07:49 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह श्रेणी मुख्यमंत्री के बजट भाषण में छूट गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही परीक्षा में उत्तीर्ण जेओए आईटी को नियुक्ति दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 महीने में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप सरकार पर नहीं लगा है। यह सरकार की नीयत को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि हम 14 महीने के लिए नहीं, पांच साल के लिए आए हैं। राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने गुरुवार को बजट पर चर्चा के समापन पर कहा कि विपक्ष ने आपदा में भी राजनीति की और यह विधानसभा सत्र बुलाने की बात करता रहा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें