राज्य के आईजीएमसी अस्पताल में वीरवार को वार्ड अटेंडेंट समेत सफाई कर्मचारियों ने काम ठप रखा। इस वजह से मरीज समेत सैकड़ों मरीजों को गंदे वार्डों में रहकर उपचार करवाना पड़ा। इसके अलावा इमरजेंसी माइनर और मुख्य ऑपरेशन थिएटर में गंदगी पड़ी रही। डस्टबिन कागजों और ग्लव्स से भरे पड़े नजर आए। अस्पताल से 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं खत्म की हैं। जिससे अब प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।