राजधानी के गेयटी थियेटर का गाॅथिक हॉल शास्त्रीय नृत्य और पहाड़ी नृत्य प्रतियोगिता की प्रस्तुतियों से गूंज उठा। इन प्रतियोगिताओं में 5 से 27 वर्ष के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। इस दौरान हॉल नाै साल की अनुष्का की प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों की खूब सराहना पाई। वहीं इस दौरान प्रतिभागियों ने हिमाचली लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।