राजधानी शिमला में सोमवार को दिन के समय हुई भारी बारिश के बाद रात को लोकल बस अड्डे में गुरुद्वारे के पास सर्कुलर रोड धंस गया। यहां सड़क को चौड़ा करने और पार्किंग का काम चल रहा है। वहीं भूस्खलन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह विद्युत बोर्ड ने बिजली आपूर्ति बहाली करने का कार्य शुरू किया। जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक किया।