अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2026 के अवसर पर स्कूली बच्चों ने जुम्बा और बॉलीवुड गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मालरोड पर पीएमश्री विद्यालय टुटू के बच्चों ने तेरी मिट्टी गीत पर प्रस्तुति देकर देश भक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोर्टमोर के बच्चों ने भी जुंबा और बॉलीवुड नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समरहिल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर सहित कई स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।