प्रदर्शनकारियों का काफिला ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर भगवान राम के भजनों का गायन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया गया है।