फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने पेंशन वैलिडेशन एक्ट-2025 के खिलाफ रोष जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को जल्द हल करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर जगमोहन ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर पेंशनरों की मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन को अब और तेज किया जाएगा। कहा कि 17, 18 और 19 सितंबर को देशभर में 72 घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा। शिमला में भी प्रदर्शन किया जाएगा । इसके बाद भी केंद्र सरकार ने मांगों को नहीं माना तो संसद का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें