फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रिज मैदान पर आयोजित कैनवास ऑफ द हिल्स' कला महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत कैनवास ऑफ द हिल्स कला महोत्सव रिज मैदान पर सोमवार को आयोजित हुआ। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को कैनवास पर उकेरा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र दिए। कलाकारों ने अपनी कृतियां उपायुक्त को भेंट कीं। इन चित्रों की भविष्य में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि कलाकारों ने रिज मैदान पर मौके पर चित्रकारी और रेखाचित्र बनाए। कार्यक्रम के अगले चरण में कलाकार स्पीति घाटी का भ्रमण करेंगे। महोत्सव का उद्देश्य कलाकारों को मंच देना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना है। पुणे, जोधपुर, विशाखापट्टनम, असम और शिमला सहित कई क्षेत्रों से कलाकार इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें