फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छात्र आंदोलन के समर्थन में शिमला में होगा कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल

Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 09:57 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के उनके अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया जाएगा। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी खेल परिषद से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पर समाप्त होगा। इस दौरान पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें