फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथ में कांग्रेस की 10 गारंटियां लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, जमकर की नारेबाजी

Krishan Singh Updated Wed, 21 Feb 2024 12:16 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में बुधवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने बाहर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा विधायक हाथ में कांग्रेस की 10 गारंटियां लिखीं तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का पहला बजट झूठ की गारंटी रहा है। कोई भी कार्य नहीं हुआ। हाल ही में प्रस्तुत दूसरे बजट में पहले बजट की ही बातें कही गईं। यह लूट की गारंटी है। जयराम ने कहा कि किसी भी गारंटी में कुछ नहीं हुआ और उपर से झूठा बजट व आंकड़े पेश करके हिमाचल की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, इसका विरोध करते हैं। सदन में सत्तापक्ष की ओर से गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब दिए जा रहे हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं। उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सदन में विपक्ष की ओर से नारेबाजी की गई और इसके बाद वाकआउट किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें