फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वॉयस ऑफ शिमला के ऑडिशन शुरू, हिमाचल के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विंटर कार्निवल में होने वाली वॉयस ऑफ शिमला सीजन-3 गायन स्पर्धा के लिए शनिवार को गेयटी थिएटर के गौथिक हॉल में ऑडिशन हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए करीब 80 कलाकारों ने भाग लिया। यह ऑडिशन नगर निगम शिमला और महादेव स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए। सुबह 10:00 बजे से ऑडिशन शुरू हुए। इसमें एचपीयू के सहायक निर्देशक मदन झालटा और एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज सरस्वती नगर के सहायक प्रोफेसर रोहित मोक्टा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। ऑडिशन में पहले दिन 30 कलाकारों का चयन जाएगा। चयनित कलाकार रविवार को आयोजित होने वाले पियानो राउंड में भाग लेंगे। इस अवसर पर महादेव स्टूडियो के निदेशक राजेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें