नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों के सम्मान में एस्पायर संस्थान की ओर से शिमला के पीटरहॉफ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई। समारोह के दौरान सफल छात्रों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। छात्रों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ नजर आई। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत बेहद जरूरी है। एस्पायर की ओर से कहा गया कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेगा। समारोह में सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।