फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए अनुराग शर्मा, कांग्रेस कार्यालय में जश्न

कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अनुराग शर्मा को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में अनुराग शर्मा को चुने जाने पर जश्न मनाया गया। यहां पर ढोल, बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने के बाद वह कार्यभार संभालेंगे। अनुराग शर्मा ने सोमवार को दोपहर बाद 3:15 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्यसभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल किया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इसके बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। वह सीएम सुक्खू के साथ कांग्रेस कार्यालय गए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप सिंह राठौर और मलेंद्र राजन भी मौजूद रहे। राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए अनुराग शर्मा ने कहा कि एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता का वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपना आदर्श बताया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें