टिंबर हाउस स्थित अमर उजाला के कार्यालय में मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ड्राइविंग शिविर में महिलाओं ने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन भी किया। इच्छुक महिलाओं के प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी देरी के लर्निंग लाइसेंस बनाने का कार्य पूरा हुआ। शहर के टिंबर हाउस स्थित अमर उजाला कार्यालय में सुबह करीब 11:30 बजे लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। आरटीओ शिमला अनिल कुमार शर्मा ने लर्नर ड्राइविंग बनाने की प्रक्रिया के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उनकी टीम भी इस दौरान मौजूद रही। शिविर में 25 से अधिक युवतियां, महिलाएं शामिल हुईं।