फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मांग पूरी होने पर एसएमसी शिक्षकों ने समाप्त किया 43 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन

मांग पूरी होने पर एसएमसी शिक्षकों ने 43 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और सचिव ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। पिछले 43 दिनों से एसएमसी शिक्षक राजधानी शिमला के सीटीओ में वर्षा शालिका में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। गुरुवार को कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट और सिफारिश पर एसएमसी शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को एलडीआर के आधार पर पूरा करने का फैसला लिया गया है। लंबित मांग के पूरा होने पर शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रेम ने सरकार और शिक्षा विभाग से फैसले की जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की। उन्होंने और एसएमसी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने मांग पूरी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें