बारिश के कारण हरी सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे मंडी में सब्जियों खेप कम पहुंची है। ऐसे में सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। गुरुवार को लोअर बाज़ार सब्जी मंडी में फूल गोभी 80 से 100, मटर 120 से 140, टमाटर 60 से 80, शिमला मिर्च 60, लौकी 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। दाम देखकर महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है।