फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 12:40 पर कमेटी ने मस्जिद की छत को उखाड़ने का काम शुरू किया। कमेटी ने बोर्ड को पत्र लिखकर अवैध निर्माण तोड़ने के लिए मंजूरी मांगी थी। सोमवार को यह मंजूरी मिल गई। इसके बाद ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया। मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में डीसी शिमला, एसपी शिमला व नगर निगम को भी सूचित कर दिया है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष  मोहम्मद लतीफ का कहना है कि बोर्ड से अवैध निर्माण गिराने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद आज मस्जिद की छत को उखाड़ा जा रहा है। कहा कि पैसे जुटाकर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। पूरे अवैध निर्माण तोड़ने में दो से तीन महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसलिए यह फैसला लिया गया है। मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर अवैध निर्माण को तोड़ेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें