बाल विकास परियोजना शिमला शहरी की ओर से पंथाघाटी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों को मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत कर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पूनम ने मौजूद किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान बरतने वाली स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और उन्हें पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। इसके अलावा मौजूद किशोरियों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर भूषण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई।