फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खरगे की रैली के मंच के शुद्धिकरण मामले में मांगी कार्रवाई, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद ने विरोध जताया है। परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जातिगत पहचान के आधार पर सार्वजनिक मंच का शुद्धिकरण किया गया है तो यह केवल मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के सम्मान के साथ लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक मूल्यों का भी अपमान है। परिषद ने आरोप सही पाए जाने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में इंद्रजीत सिंह, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डीसीसी शिमला, सन्नी इप्पन, सह संयोजक अल्पसंख्यक विभाग हिमाचल प्रदेश और धर्म सिंह राणा, प्रदेश प्रचार सचिव, सामान्य वर्ग एवं महामंत्री सेवादल शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें